Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: ऑपरेशन निश्चय” के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार 15 किलो...

Raipur Crime: ऑपरेशन निश्चय” के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार 15 किलो गांजा जब्त

0
190
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर: पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी सफलता मिली है। गंज थाना क्षेत्र के नर्मदा पारा स्थित एक होटल से 15 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

Raipur Crime: इस कार्रवाई में दो पुरुष, दो महिलाएं और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक एवं एक बालिका शामिल हैं। पकड़े गए सभी आरोपी मूल रूप से राजस्थान और गुजरात के रहने वाले हैं। उनके पास से बरामद गांजा की कुल कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये आंकी गई है।

Raipur Crime: पुलिस को सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के नहरपारा स्थित एक होटल में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं, जिनके पास भारी मात्रा में गांजा है। सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल पर दबिश दी। होटल के कमरे में तलाशी के दौरान अलग-अलग बैगों में गांजा बरामद हुआ।

Raipur Crime: गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जितेंद्र कश्यप, अस्मिता विजय ठाकुर, अंबिका विजय परमार और दो नाबालिग शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 242/25 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20B के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Raipur Crime: पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर निगरानी रख रही है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Crime: गिरफ्तार

01. जितेन्द्र कश्यप पिता ओमपाल कश्यप उम्र 27 साल निवासी ग्राम सादलपुर राजगढ़ थाना सादलपुर राजगढ़ जिला चुरू (राजस्थान)।

02. अस्मिता विजय ठाकुर पति स्व0 विजय ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी चौरा विस्तार ठाकुर वास चौक कोलौवडा सेक्टर 28 थाना पेथापुर जिला गांधीनगर (गुजरात)।

03. अम्बिका विजय परमार पति विजय परमार उम्र 45 वर्ष निवासी मोड़ासा थाना टिनटोई जिला अरोली अहमदाबाद (गुजरात)।

04. विधि के साथ संघर्षरत 02।

Raipur Crime: कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. प्रेमराज बारिक, अतुलेश राय, प्र.आर. विक्रम वर्मा, विजय पटेल, पुष्पराज परिहार, आर. हरजीत सिंह, टीकम साहू, अभिषेक सिंह, शिवम द्विवेदी, बोधेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी, मनोज सिंह, केशव सिन्हा तथा थाना गंज से सउनि. राजेश मण्डलेश, प्र.आर. राजेश निषाद, आर. भीम यादव, दिनेश उपाध्याय, सौरभ यादव तथा म.आर. उत्तरा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here