Tuesday, September 8, 2026
Home Chhattisgarh Shailabh Sahu : शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के विशेष सहायक,...

Shailabh Sahu : शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के विशेष सहायक, GAD में पुलक संभालेंगे ई-ऑफिस का जिम्मा

Shailabh Sahu
Shailabh Sahu

Shailabh Sahu : रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलाभ साहू को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें वन, परिवहन और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। वे अब तक सामान्य प्रशासन विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे।

Shailabh Sahu : करीब ढाई साल के कार्यकाल में शैलाभ साहू ने जीएडी में कई अहम पहलें लागू कीं। बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम और ई-ऑफिस जैसे डिजिटल सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आईटी क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है और उन्हें परिणाम देने वाले अफसर के रूप में जाना जाता है।

Shailabh Sahu : इससे पहले मंत्री केदार कश्यप ने तीर्थराज अग्रवाल को विशेष सहायक बनाया था, लेकिन उनके आईएएस पदोन्नत होने के बाद यह पद खाली हो गया था। वहीं, जीएडी में डिप्टी सेक्रेटरी पुलक भट्टाचार्य अब शैलाभ साहू के स्थान पर ई-ऑफिस का कार्यभार संभालेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here