Monday, September 21, 2026
Home National Bageshwar Dham Sadhguru Jaggi Vasudev : आध्यात्मिक संगम : 40 देशों के...

Bageshwar Dham Sadhguru Jaggi Vasudev : आध्यात्मिक संगम : 40 देशों के सदस्यों के साथ बागेश्वर बालाजी के दर पर सद्गुरु, बुंदेलखंड में आध्यात्मिक लहर

Bageshwar Dham Sadhguru Jaggi Vasudev : छतरपुर (बुंदेलखंड)। बुंदेलखंड की पावन धरा और सिद्धपीठ बागेश्वर धाम में आज एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव पहली बार यहाँ पहुंचे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारतीय परंपरा के अनुसार उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया।

40 देशों के प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे सद्गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव अकेले नहीं, बल्कि उनके साथ विश्व के 40 देशों के सदस्य भी मौजूद थे। विदेशी भक्तों ने भी बागेश्वर बालाजी के चरणों में मत्था टेका और भारतीय सनातन परंपरा का अनुभव किया। दोनों संतों ने एक साथ बालाजी के दर्शन किए और राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।

आदियोगी और राम दरबार का हुआ आदान-प्रदान इस खास मुलाकात के दौरान दोनों संतों ने एक-दूसरे को स्मृति चिन्ह भेंट किए। सद्गुरु ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को ‘आदियोगी’ की प्रतिमा भेंट की, वहीं बागेश्वर महाराज ने सद्गुरु को ‘राम दरबार’ का भव्य चित्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

आधे घंटे की एकांत वार्ता ने खींचा सबका ध्यान सद्गुरु बागेश्वर धाम परिसर में करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक रुके। इस प्रवास के दौरान दोनों संतों के बीच लगभग 30 मिनट तक एकांत में गुप्त वार्ता हुई। आध्यात्मिक गलियारों में इस चर्चा को लेकर काफी उत्सुकता है, जिसे सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और समाज सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here