Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh raipur-opium-doda-smuggler-arrested: पंजाब से ट्रेलर में भरकर रायपुर पहुंचा नशे का माल! पुलिस...

raipur-opium-doda-smuggler-arrested: पंजाब से ट्रेलर में भरकर रायपुर पहुंचा नशे का माल! पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

Raipur Crime
Raipur Crime

raipur-opium-doda-smuggler-arrested: रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से अफीम और डोडा लेकर आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेलर में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ छिपाकर रायपुर पहुंचा था और यहां उसकी सप्लाई की तैयारी कर रहा था।

आमानाका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अटारी रोड स्थित डीआरजी ट्रांसपोर्ट के सामने खड़ा एक ट्रेलर भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर ट्रेलर नंबर PB-05-AB-9313 को पकड़ लिया।

raipur-opium-doda-smuggler-arrested: पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलराम सिंह (55) बताया, जो पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है। वह फिलहाल रायपुर के कबीर नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।

ट्रेलर की तलाशी लेने पर पुलिस को बोरी में रखा 4 किलो 432 ग्राम डोडा और प्लास्टिक पन्नी में छिपाकर रखी 79.30 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल ट्रेलर भी जब्त किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 15.25 लाख रुपए बताई जा रही है।

raipur-opium-doda-smuggler-arrested: यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पंजाब से रायपुर तक नशे का नेटवर्क किन लोगों के जरिए संचालित हो रहा था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here