Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh IFS Pankaj Singh Rajput: IFS अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के...

IFS Pankaj Singh Rajput: IFS अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले- 5 साल से कोर्ट में चल रहा पारिवारिक विवाद

IFS Pankaj Singh Rajput
IFS Pankaj Singh Rajput

IFS Pankaj Singh Rajput: रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के IFS अधिकारी पंकज सिंह राजपूत और उनकी पत्नी अदिति सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक चर्चा में आ गया है। अदिति सिंह ने एक वीडियो जारी कर पति, सास, ससुर और ननद पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

अदिति ने आरोप लगाया कि पति की ओर से उनके साथ अपमानजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने अपने नाबालिग बेटे के साथ भी कथित तौर पर इसी तरह के व्यवहार का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप भी लगाए।

अदिति के मुताबिक, वर्ष 2020 में कोर्ट से नोटिस मिलने के बाद बेटे के लिए हर महीने 8 हजार रुपये दिए जाने लगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि हाल ही में एक अदालत ने पंकज राजपूत की ओर से उनकी मां निर्मला देवी के खिलाफ दायर मामला खारिज कर दिया।

वहीं, पंकज सिंह राजपूत ने मीडिया से बातचीत में इन आरोपों को गलत बताते हुए इसे पारिवारिक विवाद बताया। उन्होंने कहा कि यह मामला करीब पांच साल से अदालत में चल रहा है और ऐसे मामले को सार्वजनिक मंच पर लाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वह बच्चे के अभिभावक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

IFS Pankaj Singh Rajput: स्टाफ से व्यवहार को लेकर भी विवाद

IFS Pankaj Singh Rajput: पंकज राजपूत के स्टाफ के साथ व्यवहार को लेकर भी शिकायतों की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि महासमुंद में पदस्थापना के दौरान स्टाफ की ओर से उन्हें हटाने की मांग को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजे जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, इन आरोपों और शिकायतों के संबंध में संबंधित पक्षों का विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here