Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: घरघोड़ा महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान, NSS स्वयंसेवकों...

CG NEWS: घरघोड़ा महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान, NSS स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

CG NEWS:गौरी शंकर गुप्ता\घरघोड़ा। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय, घरघोड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती और स्वच्छता पखवाड़ा के समापन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। परिसर में पड़े पाउच, पन्नी और पॉलिथीन सहित अन्य कचरे का निपटान किया गया। इसके साथ ही परिसर में लगे पेड़-पौधों के संरक्षण और हरियाली बनाए रखने की दिशा में भी कार्य किया गया। स्वयंसेवकों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का संदेश दिया।

Read More: CG News: सुकमा के पुनपल्ली में विशेष ग्राम सभा का प्रस्ताव, धार्मिक गतिविधियों और ग्राम सभा की जमीन को लेकर लिया निर्णय

स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए गए स्वच्छता पखवाड़ा का गांधी जयंती के अवसर पर विधिवत समापन किया गया। पूरे अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा के संरक्षण तथा प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एस.एल. साहू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मोहित सिंह सिदार और दीपक सिंह ठाकुर ने किया।

स्वयंसेवकों ने तैयार की आकर्षक आकृति

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ स्वयंसेवकों शंकर चौहान, रूपेश, सागर और क्षीरसागर का विशेष योगदान रहा। स्वयंसेवकों ने लाल ईंटों और हरी घास की मदद से एनएसएस लोगो की आकर्षक आकृति तैयार की। इस कार्य में स्वयंसेवकों ने मेहनत और रचनात्मकता का परिचय दिया।

Read More: CG News: कोल लेवी केस में देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किलें! EOW ने जारी किया नया नोटिस

महाविद्यालय के सदस्य विजय डनसेना ने स्वयंसेवकों के श्रमदान और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ का भी सहयोग रहा। अन्य एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर की स्वच्छता में योगदान दिया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here