Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh CG News : थाना परिसर में दो प्रेमी जोड़ों ने रचाई अनोखी...

CG News : थाना परिसर में दो प्रेमी जोड़ों ने रचाई अनोखी शादी, पुलिस बनी साक्षी

CG News
CG News

CG News : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक अनोखी और दिलचस्प घटना सामने आई है। पत्थलगांव थाना परिसर में सोमवार को दो प्रेमी जोड़ों ने परिसर स्थित शिव मंदिर में विधिवत विवाह कर नए जीवन की शुरुआत की।

CG News : दोनों जोड़ों ने पहले सात फेरे लिए और फिर भगवान का आशीर्वाद लेकर दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। यह दृश्य वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल और चर्चा का विषय बन गया।

CG News : जानकारी के अनुसार, एक प्रेमी युगल को शादी से पहले परिजनों के विरोध और आपसी झड़प का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। वहीं दूसरा प्रेमी युगल करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध में था। बालिग होने के कारण उन्होंने थाना पत्थलगांव में आवेदन देकर सुरक्षा और विवाह की अनुमति मांगी थी।

CG News : इस अनोखी शादी के दौरान पुलिसकर्मी भी साक्षी बने। थाना परिसर में मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। अमाकानी निवासी पल्लवी मरकाम ने गोढ़ीकला निवासी निर्मल लहरे से भगवान भोलेनाथ के समक्ष विवाह किया, जबकि प्रेमनगर निवासी रानुराधा नामदेव ने रामकुमार विश्वकर्मा के साथ जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here