CG NEWS : कोयला माफिया से भिड़े सरपंच : नेपाल के PM जैसा हाल कर देने की धमकी और फिर…

0
150
CG NEWS
CG NEWS

सूरजपुर: CG NEWS : सूरजपुर जिले के भैयाथान में अवैध कोयला खनन का विरोध करना एक सरपंच को महंगा पड़ गया। यहां प्रकाश इंडस्ट्रीज की भास्करपारा कोल माइंस के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान खांडापारा के सरपंच रामधारी के साथ कथित तौर पर मारपीट और धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

CG NEWS : मामला तब सामने आया जब बसकरपारा के ग्रामीणों ने कंपनी के अवैध खनन का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बिना ग्रामसभा की अनुमति के ही कोल माइंस चलाई जा रही है। इसी दौरान ग्रामीणों और सरपंच के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि नरेंद्र साहू नाम के एक शख्स ने सरपंच रामधारी को धमकी दी कि उन्हें “नेपाल के प्रधानमंत्री जैसा हाल” कर दिया जाएगा और गांव से भागने पर मजबूर होना पड़ेगा।

इसके बाद कुछ लोगों ने सरपंच के साथ कथित तौर पर मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के विरोध में सरपंच संघ ने एकजुट होकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नरेंद्र साहू और हेमंत राजवाड़े के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here