Dongargarh News: नवरात्रि में 1200 जवानों की तैनाती, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 3 युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

Anuj Nirala

Dongargarh News: डोंगरगढ़। नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है। मंदिर से लेकर प्रमुख पदयात्री मार्गों तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक चलाकर और तेज हॉर्न बजाकर श्रद्धालुओं को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। तीनों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

तेज रफ्तार बाइक और हॉर्न बजाने पर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान नुकेश यादव (22), आकाश ठाकुर (19) और हरपीत पटेल एक ही मोटरसाइकिल पर तेज रफ्तार से वाहन चलाते और तेज हॉर्न बजाते हुए लोगों को परेशान कर रहे थे।

Read More: Raipur Murder News: राजधानी में खूनी वारदात! अमलीडीह में 18 साल के गौरव सेन की हत्या, पेपर कटर से ताबड़तोड़ हमला

आरोप है कि जब श्रद्धालुओं ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो तीनों विवाद करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

तीनों युवकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दायरे में आए युवकों में नुकेश यादव और आकाश ठाकुर निवासी आरी तथा हरपीत पटेल निवासी झिटिया, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया।

नवरात्रि में 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा

नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए डोंगरगढ़ में करीब 1200 पुलिस जवानों की तैनाती की व्यवस्था की गई है। एसडीओपी केसरी नंदन नायक के अनुसार, अंजोरा से डोंगरगढ़ तक प्रमुख पदयात्री मार्गों पर निगरानी रखी जाएगी। मंदिर की सीढ़ियों पर भी 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा।

पुलिस का ध्यान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, भीड़ नियंत्रण और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पर रहेगा। प्रमुख रास्तों से लेकर मंदिर परिसर तक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Read More: CG News: छत्तीसगढ़ में 5 पटवारियों पर गिरी गाज, कहीं सरकारी जमीन तो कहीं खसरा रिकॉर्ड में गड़बड़ी के आरोप

पुलिस ने की शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर नवरात्रि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और धार्मिक स्थल पर शांति बनाए रखें।

नवरात्रि के दौरान तेज रफ्तार से वाहन चलाने, अनावश्यक हॉर्न बजाने या विवाद कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *