MP News: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झूरी नदी में गिरी, 2 की मौत; 4 घायल

Anuj Nirala

MP News: चित्रकूट। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में रविवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मां शारदा देवी के दर्शन के लिए मैहर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर झूरी नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

तड़के करीब 3 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार तड़के करीब 3 बजे चित्रकूट थाना क्षेत्र में झूरी नदी के पास हुआ। बोलेरो में उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी छह लोग सवार थे। सभी मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया।

Read More: MP News: जबलपुर में सजेगा मां दुर्गा के 31 स्वरूपों का दिव्य दरबार, 81 फीट तक ऊंची प्रतिमाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नदी में वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे लोगों और पैदल तीर्थयात्रियों ने मदद के लिए आगे आकर घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

राहगीरों और तीर्थयात्रियों ने बचाई जान

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में सवार लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। जानकीकुंड अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार घायलों का उपचार जारी है।

मृतकों की पहचान, चार घायलों का इलाज जारी

इस हादसे में मृतकों की पहचान सुनील गुप्ता (50 वर्ष) और हिमांशु सिंह सेंगर (30 वर्ष) के रूप में हुई है।घायलों में राजकुमार गुप्ता (37 वर्ष), गोपाल तिवारी (42 वर्ष), दीपक तिवारी (35 वर्ष) और राहुल पांडे (35 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायल उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी बताए गए हैं।

Read More: MP High Court OBC Reservation Verdict: ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘कमलनाथ सरकार का नोटिफिकेशन था लचर’

हादसे की वजह की जांच में जुटी पुलिस

हादसा किस वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिरी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।इस हादसे से श्रद्धालुओं के परिवारों में शोक का माहौल है। मां शारदा के दर्शन के लिए निकले यात्रियों का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया।

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *