Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: शराब प्रेमियों को बड़ा झटका : छत्तीसगढ़ में होली के...

CG NEWS: शराब प्रेमियों को बड़ा झटका : छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब बिक्री पर रोक, सरकार जल्द जारी करेगी आदेश

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के अवसर पर शराब बिक्री को लेकर एक बार फिर स्थिति बदल गई है। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि होली के दिन प्रदेशभर में शराब दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में आबकारी विभाग जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी करेगा।

CG NEWS: नई आबकारी नीति में पहले तय सात ड्राई डे में से तीन दिन—होली, मुहर्रम और 30 जनवरी (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस)—को हटाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद यह माना जा रहा था कि इन अवसरों पर शराब दुकानें खुली रहेंगी।

CG NEWS: हालांकि अब सरकार ने रुख बदलते हुए होली पर शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला सामाजिक समरसता और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया है। आदेश जारी होने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। अन्य ड्राई डे पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार लागू रहेंगे।

CG NEWS: नई नीति के अनुसार वर्ष 2026-27 में चार दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं। इनमें 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) और 18 दिसंबर (गुरु घासीदास जयंती) शामिल हैं।

CG NEWS: उल्लेखनीय है कि पहले होली के दिन शराब दुकानें पूरी तरह बंद रखी जाती थीं। वहीं 30 जनवरी को शराब दुकानें खुली रहने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बापू के सिद्धांतों के विपरीत ऐसे दिन शराब दुकानें खुली रखना जनभावनाओं के खिलाफ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here