CG Budget 2026-27 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज पेश करेंगे राज्य का तीसरा बजट: बजट पेश करने से पहले मंदिर में की पूजा-अर्चना

Sanjay Sahu
CG Budget 2026-27

CG Budget 2026-27 : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज सदन में वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाना है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों से लेकर आम जनता तक उत्सुकता बनी हुई है।

CG Budget 2026-27 : बजट पेश करने से पहले राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपनी धर्मपत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ अपने आवास से बाहर निकले। इस दौरान वे हाथ में बजट ब्रीफकेस लिए नजर आए। इसके बाद उन्होंने आवास पर स्थापित भगवान शंकर की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की।

CG Budget 2026-27 : इसके पश्चात वे वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे, जहां भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य का तीसरा बजट पेश करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह बजट प्रदेश के विकास, जनकल्याण और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *