Health Coordinator Employees Union : स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ को छत्तीसगढ़ शासन की मान्यता, मिला सीधे पत्राचार का अधिकार

VIKASH KHALKHO

Health Coordinator Employees Union : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छ.ग. को पत्राचार करने की अधिकारिक मान्यता प्रदान कर दी है। यह स्वास्थ्य विभाग का एकमात्र मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन है और राज्य में यह अब तक का छठा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ बन गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग, शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा द्वारा संघ के पंजीयन क्रमांक 4620/2014 के आधार पर यह मान्यता दी गई। अवर सचिव हेमंत पांडेय ने 21 नवंबर 2025 को आदेश जारी किया, जिसके बाद संघ अब सीधे शासन से पत्राचार कर सकेगा।

Health Coordinator Employees Union :
संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता और प्रदेश सचिव प्रवीण डीड़वंशी ने बताया कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ स्वास्थ्य विभाग का सबसे बड़ा कर्मचारी महासंघ है। उन्होंने कहा कि शासन से पत्राचार करने की अनुमति प्राप्त होने से अब संघ अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को और प्रभावी तरीके से निभा सकेगा।

संघ के पदाधिकारियों ने शासन का आभार व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों और अधिकारियों में हर्षोल्लास का माहौल बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे विभागीय समस्याओं को शासन तक पहुंचाने में आसानी होगी।

Read More : Nitish Cabinet Ministers Portfolio : CM नीतीश की नई टीम! गृह मंत्रालय संभालेंगे सम्राट चौधरी, जानें कौन बना कौन सा मंत्री?

Health Coordinator Employees Union :
इस अवसर पर संघ के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता, प्रदेश सचिव प्रवीण डीड़वंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश पटेल, आईटी सेल प्रभारी संतलाल साहू, प्रदेश महामंत्री आर. के. अवस्थी, प्रांतीय उपाध्यक्ष मिर्जा कासिम बेग, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरोज बाघमार और रमशीला साहू, प्रदेश सहसचिव अमृतलाल टुडे और कोषाध्यक्ष आर. के. शर्मा शामिल थे।

पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अब संगठन के माध्यम से अपने सुझाव, शिकायत और आवश्यक पत्राचार सीधे शासन तक पहुँचाने में सक्षम होंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *