Chhattisgarh Aawas Mela : सपनों का घर चुनने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय आवास मेला…कब से हो रहा शुरू जानें तारीख

Parivesh
Chhattisgarh Aawas Mela

Chhattisgarh Aawas Mela : रायपुर: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में 23, 24 और 25 नवंबर को राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में नागरिकों को विभिन्न आवासीय योजनाओं की पूरी जानकारी मिलेगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव और कमिश्नर अवनीश शरण ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका उद्घाटन और विवरण साझा किया।

Chhattisgarh Aawas Mela : मेला में हाउसिंग लोन के लिए सभी प्रमुख बैंकों के स्टॉल लगेंगे और लोग साइट विजिट का लाभ ले सकेंगे। वास्तु शास्त्र संबंधी जानकारी और प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारियां भी उपलब्ध होंगी। मेले में गिफ्ट वाउचर और गिफ्ट हैम्पर भी रखे जाएंगे।

READ MORE : Gariaband ACB Action : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार…

अनुराग सिंहदेव ने बताया कि 2,060 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना 22 जिलों में शुरू की जा रही है। हाउसिंग बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी परियोजना एक साथ शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हाउसिंग बोर्ड का बिजनेस केवल 250 करोड़ का था, लेकिन एक वर्ष में 600 करोड़ का बिजनेस किया गया।

READ MORE : CG NEWS : जंगल के पास लावारिस मिला नवजात शिशु, झोले में छोड़कर भाग निकला अज्ञात शख्स….

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि सरकार ने हाउसिंग बोर्ड को कर्जमुक्त कर परियोजना में गति लाई है। अब आवास परियोजनाओं में पहले 30% बुकिंग होने के बाद ही टेंडर और निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।

यह मेला उन लोगों के लिए विशेष अवसर है, जो अपने सपनों का आशियाना चुनना चाहते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *