Controversy: रीवा पर लगा ‘कोरेक्स सिटी’ का दाग, गूगल रैंकिंग और नशे के अवैध कारोबार पर खड़े हुए गंभीर सवाल

VIKASH KHALKHO
  • रीवा। Nishaanebaz.com-Rewa Corex City Controversy: सफेद शेरों की धरती, ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान के लिए देश-दुनिया में विख्यात मध्य प्रदेश का रीवा शहर इन दिनों एक शर्मनाक और गंभीर चर्चा के केंद्र में है। सोशल मीडिया और इंटरनेट सर्च इंजन गूगल पर रीवा को कथित तौर पर ‘कोरेक्स सिटी’ और नंबर-वन बताए जाने वाले तंज ने शहर की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस डिजिटल रैंकिंग की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन शहर की गलियों में नशे के बढ़ते कारोबार ने इस दर्दनाक सच्चाई को उजागर कर दिया है।

Read More : CG News: छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों की शराब की तस्करी! रायपुर में झारखंड, बस्तर में MP की शराब जब्त

ताजा मामला शहर की बाणसागर कॉलोनी का है, जहाँ सामुदायिक भवन के आसपास और सार्वजनिक परिसरों में नशीली कफ सिरप की सैकड़ों खाली शीशियां बिखरी हुई मिली हैं। एक तरफ जहाँ जिला प्रशासन और पुलिस लगातार अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह खुलेआम सार्वजनिक स्थलों पर कफ सिरप की खाली शीशियों का अंबार लगना पुलिस गश्त और प्रशासनिक मुस्तैदी पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है।

Read More : MP News: 300 फीट ऊंची टेकरी पर विराजित हैं मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा, दिन में तीन स्वरूपों में देती हैं दर्शन

क्या इतिहास और शिक्षा से हटकर बन रही है नशे की पहचान?

  • रीवा को कभी विंध्य की शैक्षणिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से प्रतिबंधित नशीली सिरप (कफ सिरप) का अवैध काला कारोबार पनपा है, उसने युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्धजनों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कड़ा नियंत्रण नहीं लगाया गया, तो यह कलंक शहर की युवा पीढ़ी को पूरी तरह खोखला कर देगा।

Read More : Dongargarh News: नवरात्रि में 1200 जवानों की तैनाती, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 3 युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

सवाल यह है कि आखिर पुलिस की तमाम चेकिंग और छापों के बावजूद तस्करों और नशे के सौदागरों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? बाणसागर कॉलोनी जैसी पॉश और व्यस्त बस्तियों के पास इस तरह भारी मात्रा में खाली शीशियां का मिलना यह साबित करता है कि स्थानीय स्तर पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बेखौफ जारी है। शहरवासियों ने अब जिला प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस कथित ‘कोरेक्स संस्कृति’ पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर कठोर और निर्णायक कार्रवाई की जाए

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *