Bhopal Crime News : आर्मी जवान और उसके दोस्त ने मंगेतर के साथ किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर करते रहे ब्लैकमेल…

0
175
Bhopal Crime News
Bhopal Crime News

भोपाल। Bhopal Crime News : राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आर्मी जवान अमन रावत को अपनी ही मंगेतर से गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अमन ने अपने दोस्त अर्जुन के साथ मिलकर युवती को वृंदावन घुमाने के बहाने दुष्कर्म का शिकार बनाया।

Bhopal Crime News : पीड़िता ने बताया कि वृंदावन में जब उसने संबंध बनाने से मना किया, तो अमन ने जबरन संबंध बनाए। इस दौरान अमन के साथी अर्जुन ने पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने युवती को लगातार ब्लैकमेल किया और अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया।

वृंदावन से लौटते समय सुनसान सड़क पर भी युवती के साथ दुष्कर्म हुआ। वहीं भोपाल में एक फ्लैट में गैंगरेप कर आरोपियों ने सिगरेट से उसके पैर भी जलाए। युवती को डराने के लिए न्यूड वीडियो भेजे गए और व्हाट्सएप कॉलिंग पर वीडियो दिखाकर दबाव बनाया गया।

आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने ईंटखेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आर्मी जवान अमन रावत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अर्जुन अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here