Bhopal News : भोपाल सांसद आलोक शर्मा का बड़ा बयान…..

Parivesh

भोपाल। Bhopal News : राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद आलोक शर्मा का एक बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लव जिहाद के आरोपी व्यक्तियों की नसबंदी कराने की मांग की है।

सांसद शर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की सरकार लव जिहाद को रोकने का काम कर रही है। मैं मांग करता हूं कि मध्य प्रदेश जो शांति का टापू है, उसमें अगर कोई व्यक्ति लव जिहाद करता है, तो उसकी गिरफ्तारी के साथ-साथ नसबंदी भी कराई जाए।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसी कार्रवाई की जाए, तो इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।

सांसद का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। विपक्ष ने इस बयान को “असंवेदनशील” और “संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन” बताया है, वहीं भाजपा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *