Thursday, September 24, 2026
Home National Income Tax Department : चंडीगढ़ आयकर विभाग ने 500 करोड़ की टैक्स...

Income Tax Department : चंडीगढ़ आयकर विभाग ने 500 करोड़ की टैक्स चोरी और हवाला चक्र का किया भंडाफोड़

चंडीगढ़: चंडीगढ़ आयकर विभाग ने उत्तरी भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। विभाग ने 35 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 500 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी, हवाला नेटवर्क और बेनामी संपत्तियों में अवैध निवेश के प्रमाण जुटाए हैं।

इस बड़े ऑपरेशन का नाम ‘एंडगेम’ रखा गया था, जिसमें 250 अफसरों की 18 टीमें पिछले 36 घंटे से सक्रिय थीं। छापेमारी में मुख्य रूप से चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में 19 जगह रेड की गई। जांच में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जा रहे अवैध सट्टेबाजी के दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Read News : Breaking News Seedhee : सीधी के बहरी थाना इलाके में बोलेरो-ट्रक हादसा, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल

सूत्रों के अनुसार, यह नेटवर्क हाल ही में हुए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान करोड़ों रुपये की सट्टेबाजी में शामिल था। आयकर विभाग ने हवाला चैनलों के जरिए चलाए जा रहे अवैध धन के लेन-देन और बेनामी खातों का भी खुलासा किया है।

Read News : CG NEWS : कोरोना योद्धा’ कहे गए कर्मचारियों की अब अनदेखी, झूट क्यों बोल रहे मंत्री, जेल भरो आंदोलन, 10 हजार से अधिक की भागीदारी

अधिकारी इस कार्रवाई को वित्तीय अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश मान रहे हैं। जांच अभी जारी है और भविष्य में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
Previous articleBreaking News Seedhee : सीधी के बहरी थाना इलाके में बोलेरो-ट्रक हादसा, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल
Next articleसालासर बालाजी धाम में आज की मंगला आरती, आप भी करें लाइव दर्शन…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here