CG NEWS : रायपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का आज रायपुर में प्रदेश स्तरीय जेल भरो आंदोलन हुआ। इस आंदोलन में लगभग 10,000 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए।
CG NEWS : एनएचएम कर्मचारी पिछले एक माह से नियमितीकरण, संविलियन, ग्रेड पे एवं लंबित 27 वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
CG NEWS : लगातार हड़ताल और आंदोलनों के कारण प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है। ग्रामीण अंचल से लेकर जिला अस्पतालों तक मरीजों को इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के इस मौसम में मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप से स्थिति और गंभीर हो गई है।
CG NEWS : कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि वे शासन-प्रशासन के दमनकारी तानासाही कदमों से डरने वाले नहीं हैं और अपनी मांगें पूरी होते तक संघर्ष जारी रखेंगे।
CG NEWS : संघ के प्रदेश प्रवक्ता पूरन दास: ने कहा कि आज लगभग 10,000 कर्मचारी जेल भरो आंदोलन में शामिल हुए हैं। जब तक नियमितीकरण, संविलियन, ग्रेड पे और लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लिखित आदेश नहीं मिलेगा, हड़ताल जारी रहेगी। एनएचएम कर्मचारियों ने यह भी कहा कि कोरोना काल में हमें ‘कोरोना योद्धा’ का दर्जा दिया गया था, फूल की बारिश हुआ लेकिन आज हमारी न्यायोचित मांगों की अनदेखी की जा रही है। यदि शीघ्र ही कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की गईं तो प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह गंभीर हो जायेगा,एक माह से अधिक दिन से कर्मचारियों के आंदोलन में जाने से स्वास्थ्य स्थिर हो गयी हैं,कर्मचारियों ने कहाँ हैं आगे भी यह आंदोलन उग्र गति से जारी रहेंगा,









