Politics news : “आखिरी सांस तक कोई हिंदू कांग्रेस को न दे वोट” – समीर कुलकर्णी की अपील

0
197

जबलपुर। मालेगांव बम विस्फोट मामले में दोषमुक्त हुए समीर कुलकर्णी ने कांग्रेस पार्टी को लेकर तीखा बयान दिया है। जबलपुर पहुंचे कुलकर्णी ने कहा कि “आखिरी सांस तक कोई भी हिंदू कांग्रेस को वोट न दे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि 2008 के मालेगांव विस्फोट के बाद उन्हें और अन्य आरोपियों को “भगवा आतंकवाद” के नाम पर फंसाया गया। समीर कुलकर्णी ने दावा किया कि इस साजिश में कई बड़े राजनीतिक नेताओं का हाथ था, जिनमें दिग्विजय सिंह, शरद पवार, सुशील कुमार शिंदे, शिवराज पाटिल, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम शामिल हैं।

“मेरी जिंदगी के जो 17 साल बर्बाद हुए वे कभी वापस नहीं आ सकते। मैं चाहता हूं कि ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से धर्म रक्षा करने वाले लोगों की जिंदगी मेरी जैसी न हो, इसलिए कांग्रेस को वोट न दें,” – समीर कुलकर्णी

  • 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में बम विस्फोट हुआ था।
  • इस मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित, समीर कुलकर्णी समेत अन्य को गिरफ्तार किया गया था।
  • इसे उस समय “भगवा आतंकवाद” का नाम दिया गया था।
  • 31 जुलाई 2025 को NIA की विशेष अदालत ने इन सभी को दोषमुक्त कर दिया।

अधिवक्ता ज्ञानेंद्र सिंह बघेल का बयान :

कुलकर्णी के अधिवक्ता ने कहा कि “यह मामला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित था और न्याय में देरी ने निर्दोषों की ज़िंदगी को प्रभावित किया।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here