CM Mohan Yadav in Varanasi : काशी की गलियों में दिखा CM मोहन यादव का बनारसी अंदाज! काल भैरव-बाबा विश्वनाथ के दर्शन, मलइयो का लिया स्वाद

0
226
cm mohan yadav
वाराणसी दौरे पर सीएम मोहन यादव

वाराणसी : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार रात एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। सोमवार सुबह उन्होंने काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप सबसे पहले काल भैरव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हाथ में काला धागा भी बंधवाया। इसके बाद सीएम यादव ने बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर लगभग 30 मिनट तक पूजा-अभिषेक किया।

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
रविवार रात करीब 10 बजे सीएम मोहन यादव का हेलिकॉप्टर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Read More : Breaking News : गोवा क्लब फायर केस में बड़ा एक्शन! थाईलैंड से लौट रहे फरार लूथरा ब्रदर्स, गिरफ्तारी तय

ताज होटल में संगठनात्मक बैठक
एयरपोर्ट से सीधे ताज होटल पहुंचे मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस दौरान संगठनात्मक रणनीति, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बाबा विश्वनाथ के दर्शन, श्रद्धालुओं से संवाद
सोमवार सुबह करीब 11 बजे सीएम मोहन यादव काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की। मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने सीएम को देखकर उत्साह जताया, वहीं सीएम ने सभी का हालचाल जाना।

काशी की गलियों में दिखा बनारसी अंदाज
पूजा के बाद सीएम मोहन यादव काशी की संकरी गलियों में पैदल घूमते नजर आए। इस दौरान वे एक स्थानीय दुकान पर रुके और दुकानदार से सहज अंदाज में पूछा—“क्या खिलाओगे?” इसके बाद उन्होंने वाराणसी की प्रसिद्ध मिठाई मलइयो का स्वाद चखा। सीएम का यह सरल और अनौपचारिक अंदाज स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Read More : Indigo Airlines case : सैकड़ों उड़ान रद्दीकरण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, हाईकोर्ट जाने की सलाह

जौनपुर के लिए हुए रवाना
वाराणसी दौरे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव जौनपुर रवाना हो गए, जहां वे खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के घर आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सीएम मोहन यादव का बयान
सीएम यादव ने कहा, “यूपी अद्भुत है। बाबा विश्वनाथ की नगरी में आकर मन प्रफुल्लित हो गया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि है। भाजपा उनके नेतृत्व में लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here