Breaking News : गोवा क्लब फायर केस में बड़ा एक्शन! थाईलैंड से लौट रहे फरार लूथरा ब्रदर्स, गिरफ्तारी तय

Rahul Goshwami
लूथरा भाई दिल्ली पहुंचे

नई दिल्ली : गोवा के चर्चित नाइट क्लब अग्निकांड मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में आग लगने के बाद फरार हुए लूथरा ब्रदर्स को बुधवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया जाएगा। दोनों भाई हादसे के तुरंत बाद थाईलैंड भाग गए थे। गोवा पुलिस की टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उन्हें कस्टडी में लेगी।

दिल्ली कोर्ट में होगी पेशी
एयरपोर्ट से सीधे दोनों आरोपियों को दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां गोवा पुलिस उनकी ट्रांजिट रिमांड मांगेगी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस दोनों को गोवा ले जाकर आगे की पूछताछ करेगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों से क्लब की सुरक्षा व्यवस्था, फायर सेफ्टी क्लियरेंस और घटना के बाद की गतिविधियों को लेकर अहम सवाल किए जाएंगे।

Read More : Indigo Airlines case : सैकड़ों उड़ान रद्दीकरण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, हाईकोर्ट जाने की सलाह

6 दिसंबर की रात लगी थी भीषण आग
यह हादसा 6 दिसंबर 2025 की रात गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में हुआ था। देर रात अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

आग के बीच फरारी की प्लानिंग
जांच में सामने आया है कि आग लगने के कुछ ही घंटों के भीतर क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स ने देश छोड़ने की योजना बना ली थी। पुलिस के अनुसार, 7 दिसंबर रात 1:17 बजे दोनों ने MakeMyTrip ऐप के जरिए थाईलैंड के फुकेत के लिए टिकट बुक किए। उस समय फायर ब्रिगेड क्लब में आग बुझाने और राहत कार्य में जुटी हुई थी।

Read More : MGNREGA Replacement Scheme : मनरेगा की जगह मोदी सरकार की नई योजना, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी, नाम होगा ‘विकसित भारत–जी राम जी’

6 से 8 घंटे में देश छोड़ दिया
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों भाई सुबह करीब 3 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और 5:30 बजे IndiGo की फ्लाइट 6E-1073 से फुकेत के लिए रवाना हो गए। यानी आग लगने के महज 6 से 8 घंटे के भीतर उन्होंने भारत छोड़ दिया। पुलिस इसे जानबूझकर की गई फरारी मान रही है।

जांच में क्या-क्या बिंदु अहम
गोवा पुलिस अब यह जांच करेगी कि-

  • क्या नाइट क्लब में फायर सेफ्टी नियमों का पालन किया गया था
  • क्लब के पास वैध एनओसी और लाइसेंस थे या नहीं
  • आग लगने के बाद जानबूझकर सबूत मिटाने या देश छोड़ने की कोशिश की गई

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले की कई परतें खुलेंगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *