MP NEWS : दोस्ती का खौफनाक अंजाम: पुराने विवाद को लेकर दोस्त ने ही की हत्या, आरोपी अदील उर्फ कुनटी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
MP NEWS :

MP NEWS : भोपाल : भोपाल से ब्रेकिंग खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एक हफ्ते पहले हुई हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अदील उर्फ कुनटी के रूप में हुई है, जिसने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी।

MP NEWS : जानकारी के अनुसार, मृतक और आरोपी आपस में पुराने दोस्त थे, लेकिन एक पुराने विवाद में मृतक द्वारा दूसरे पक्ष का समर्थन करने से दोनों के बीच तनातनी हो गई थी। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया था।

MP NEWS : पुलिस ने अदील को झांसी से हिरासत में लेकर भोपाल लाया, जहां पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि कई साल पहले उसका एक व्यक्ति से विवाद हुआ था और मृतक ने उसी पक्ष का साथ दिया था, जिससे वह नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और तफ्तीश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *