MP NEWS : तिलहरी में दिनदहाड़े ऑटो चालक पर पत्थर से हमला, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

MP NEWS : देबजीत देब/जबलपुर। शहर के गोराबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलहरी इलाके में एक ऑटो चालक के साथ तीन बदमाशों द्वारा की गई बेहरमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी दिनदहाड़े बीच सड़क पर ऑटो चालक को बेरहमी से पीटते हैं, यहां तक कि उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर देते हैं।

घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़ित ऑटो चालक का मोबाइल फोन भी लूट लिया। वीडियो में कुछ स्थानीय लोग बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन हमलावर लगातार मारपीट करते रहे।

घटना के वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई है और वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस जांच के बिंदु:

  • सीसीटीवी व वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान

  • घायल ऑटो चालक के बयान

  • घटना के चश्मदीदों से पूछताछ

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories