Indore Crime news : पत्रकारिता की छात्रा ने किया सुसाइड…

इंदौर। Indore Crime news : द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की श्रद्धा-सबूरी कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। पत्रकारिता की छात्रा पलक पाठक (21) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पलक निजी कॉलेज से बीए इन कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही थी और बताया जा रहा है कि उसके दो पेपर ठीक नहीं हुए थे, जिससे वह मानसिक दबाव में थी।

Indore Crime news : पिता शैलेंद्र पाठक पंडिताई का कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह पेपर था, जब पलक ने कॉल रिसीव नहीं किया तो वे ऊपर कमरे में पहुंचे। दरवाजा बंद था, अंदर झांककर देखा तो बेटी फंदे पर लटकी मिली। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया है। अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पलक अपने माता-पिता की तीन बेटियों में सबसे बड़ी थी। परिवार और परिचितों ने बताया कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में थी और परीक्षा में खराब प्रदर्शन के चलते अवसाद में आ गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सालासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ा जनसैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले स्थित...

Related Articles

Popular Categories