Demand to Declare Cow as ‘Rashtramata’: जगदलपुर (बस्तर, छत्तीसगढ़)। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गौ संरक्षण, संवर्धन और सम्मान की दिशा में एक बड़ा जन-अभियान देखने को मिला। ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण के तहत सोमवार, 27 जुलाई 2026 को सनातन समाज और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े हजारों लोगों ने नगर में विशाल रैली निकालकर अपनी आवाज बुलंद की।
मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने और पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्णतः बंद का प्रभावी व समान कानून लागू करने की पुरजोर मांग की गई।
बस्तर से जुटे 1.25 लाख से अधिक हस्ताक्षर: दीपक पनपालिया
अभियान के जिला प्रभारी दीपक पनपालिया ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी तरह से गैर-राजनीतिक, शांतिपूर्ण और देशव्यापी अभियान है, जो एक साथ भारत के सैकड़ों जिलों में संचालित किया जा रहा है।
-
अपार जनसमर्थन: बस्तर जिले से इस अभियान के समर्थन में 1,25,000 (एक लाख २५ हजार) से अधिक लोगों के हस्ताक्षर जुटाए गए हैं, जो इस मुद्दे के प्रति जन-आस्था को दर्शाता है।
-
समान कानून की मांग: उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से अपील की कि देश भर में गौ हत्या पर रोक लगाने के लिए एक कड़ा और समान कानून लागू किया जाए।
-
अक्टूबर में अगला चरण: जिला प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अभियान यहीं नहीं रुकेगा; इसका अगला महत्वपूर्ण चरण आने वाले अक्टूबर 2026 में आयोजित किया जाएगा।








