Shajapur Accident : ट्रैक्टर से टकराई पुलिसकर्मी की बाइक,प्रधान आरक्षक नरेंद्र परमार की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार

Sanjay Sahu
Shajapur Accident

Shajapur Accident : शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु :स्टेट हाईवे 41 पर मोहम्मद खेड़ा के पास एक दुर्घटना में प्रधान आरक्षक नरेंद्र परमार की मौत हो गई। घटना रात के समय की है। शुजालपुर सिटी थाने में पदस्थ नरेंद्र परमार पल्सर बाइक से सलसलाई जा रहे थे। सड़क पर खड़े टैक्टर में बाइक टकरा गई जिसमें प्रधान आरक्षक नरेंद्र परमार की मौत, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार, हेलमेट पहने होने के बावजूद नरेंद्र को सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। भागते समय वह ट्रैक्टर में बैठे अपने एक साथी को भी कुचलकर निकल गया। इस हादसे में कुल दो लोग घायल हुए।

 

Shajapur Accident : सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने नरेंद्र परमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की पहचान करने में जुटी है। नरेंद्र देवास जिले के रहने वाले थे और सलसलाई में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के सभी थानों में शोक की लहर छा गई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *