Jharkhand News : धनबाद खदान हादसा: सर्विस वैन 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

0
200

झारखंड : धनबाद के बाघमारा बीसीसीएल एरिया-4 के अंतर्गत आउटसोर्सिंग परियोजना में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। ओबी स्लाइड के कारण मजदूरों को ले जा रही सर्विस वैन करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें आठ मजदूर सवार थे। खदान में पानी भरा होने के कारण उनके डूबने की आशंका जताई गई।

Read News : Breaking News : इंदौर सरकारी अस्पताल में चूहों के काटने से 2 नवजात शिशुओं की मौत, राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

मृतक और रेस्क्यू अपडेट:

  • घटना में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

  • बाकी मजदूरों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

  • बीसीसीएल प्रबंधन, पुलिस और सुरक्षा टीम ने रस्सियों और जेसीबी मशीनों की मदद से राहत कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों का आरोप:

स्थानीय ग्रामीणों ने खदान प्रबंधन पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि डीजीएमएस के मानकों के अनुसार ट्रेंच कटिंग नहीं कराई गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।
हादसे के समय पास की बस्ती में भी भू-धंसान हुआ, जिससे कई घर जमींदोज हो गए।

Read News : NHM Strike : छत्तीसगढ़ में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल 19वें दिन भी जारी, शहर-ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा:

  • “यह हादसा बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।”
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here