एक करोड़ के इनामी नक्सली सहित 8 अन्य ढेर, मुठभेड़ जारी

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया थाना क्षेत्र स्थित लुगू पहाड़ियों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी माओवादी कमांडर प्रयाग मांझी समेत आठ नक्सलियों को मार गिराया है। प्रयाग मांझी उर्फ विवेक दा, उर्फ फुचना, उर्फ नागो मांझी, उर्फ करण दा, भाकपा (माओवादी) संगठन की केंद्रीय कमेटी का सदस्य था और झारखंड समेत बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 100 से अधिक नक्सली वारदातों में वांटेड था। सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस का यह संयुक्त अभियान अभी भी जारी है, और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।

धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत दलबुढ़ा गांव का निवासी प्रयाग मांझी लंबे समय से गिरिडीह की पारसनाथ पहाड़ियों और आसपास के जंगलों में सक्रिय था। अकेले गिरिडीह जिले में ही उसके खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार ने उस पर ₹1 करोड़ का इनाम घोषित किया था। 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के संयुक्त दल द्वारा लुगू पहाड़ियों के घने जंगलों में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। यह मुठभेड़ अब तक जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories