कार ने मारी जोरदार टक्कर, ऐसा दृश्य आपने पहले नहीं देखा होगा

Parivesh
कार ने मारी जोरदार टक्कर,

सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार रात दो अलग-अलग दुर्घटनाओं ने इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

पहली घटना सारंगढ़-रायगढ़ मार्ग पर ग्राम टिमरलगा के पास हुई, जहाँ एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी सवार युवक का एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर किया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

दूसरी दुर्घटना ग्राम दानसरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जहाँ एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा टकराई। इस हादसे में भी बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

इन हादसों के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना आम होता जा रहा है, जिससे सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इन हादसों को रोकने के लिए सख्त ट्रैफिक निगरानी और उपाय किए जाएं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *