सड़क किनारे खून से लथपथ लाश, मची इलाके में सनसनी

Parivesh
सड़क किनारे खून से लथपथ लाश

डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़: जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम कलकसा और लतमर्रा मार्ग के बीच सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष आंकी जा रही है। शव पर डंडे और पत्थर से हमले के कई गहरे निशान मिले हैं, खासकर चेहरे पर गंभीर चोटें स्पष्ट रूप से देखी गई हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने देर रात करीब 11 बजे डोंगरगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, और मामला अज्ञात व्यक्ति के रूप में दर्ज किया गया है।

हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आसपास के क्षेत्रों के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सके तो जानकारी साझा करें।

डोंगरगढ़ थाना प्रभारी ने कहा है कि “फिलहाल मृतक की पहचान होना सबसे जरूरी है ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके। हम हर संभव एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *