CG News : एसपी राजनांदगांव पहुंचे बागनदी-चिचोला, सुनी शिकायतें और दिए त्वरित समाधान के निर्देश

VIKASH KHALKHO
CG News

CG News : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : दिनांक 12.11.2025 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा द्वारा थाना बागनदी एवं पुलिस चौकी चिचोला पहुंच कर थाना/चौकी का अवचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने में रखे दस्तावेज, व्ही.सी.एन.बी., रोजनामचा, अन्य रजिस्टर, लंबित अपराध, लंबित शिकायत आदि का अवलोकन कर लंबित मामलों को जल्द से जल्द निकाल करने कहा गया तथा थाना की साफसफाई जवानों के वेशभूषा को भी देखा गया साथ ही थाना के सस्त्रागार, रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया गया, थानों में जप्त खड़े वाहनों के निराकरण करने हेतु दिशा निर्देश दिये।

READ MORE : Voter Campaign : कोई मतदाता न छूटे-सुकमा में मतदाता सूची का महा-अभियान शुरू

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव ने थाना बागनदी एवं पुलिस चौकी चिचोला का किया अवचक निरीक्षण, जवानों की सुनी समस्या।थाना में उपस्थित प्रार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और त्वरित निराकरण हेतु दिया आश्वासन।

READ MORE :Voter Campaign : कोई मतदाता न छूटे-सुकमा में मतदाता सूची का महा-अभियान शुरू

CG News :  पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने एवं चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रार्थियों से भी चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं त्वरित निराकरण करने हेतु थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त थाना में तैनात पुलिस स्टाफ से रूबरू हो कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उसके निदान हेतु आश्वासन दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी बागनदी निरीक्षक ढाल सिंग एवं पुलिस चौकी चिचोला प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल एवं थाना/चौकी स्टाफ उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *