Sunday, September 20, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : नवीन शासकीय महाविद्यालय माकड़ी में माकडी पुलिस द्वारा चलाया...

CG NEWS : नवीन शासकीय महाविद्यालय माकड़ी में माकडी पुलिस द्वारा चलाया गया सायबर जागरूकता अभियान

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रोशन सेन/माकड़ी : माकड़ी उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं प्रोफेसरों को सायबर अपराध के साथ-साथ महिला अपराध यातायात के नियम नवीन आपराधिक कानून व नशामुक्ति के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी।

CG NEWS : पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा०पु० से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध यातायात नियम, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकड़ी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 12.11.2025 को नवीन शासकीय महाविद्यालय माकड़ी में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी माकड़ी द्वारा संस्थान में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, प्रोफेसरों को सायबर अपराध एवं सायबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।

CG NEWS : साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध व यातायात नियमों का पालन करने, भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में एवं नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार से गुलशन नेताम (वालेंटियर) द्वारा विधिक सेवा के संबंध में जानकारी दिया गया। इस दौरान संस्था प्रमुख विन्दयाधर निरोजी, प्रोफेसरगण-गोविन्द दयाल माहला, डॉ० दिलेश्वर पटेल, रमनदेव मेश्राम, मनीष यादव, सुश्री शांता खैरवार, श्रीमती अफसाना बेगम, सौरभ देवांगन तथा संस्था के छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here