Bhind Kunwari River Rescue Operation: तीन दिन तक कुंवारी नदी में चला रेस्क्यू, यूपी सीमा पर टापू से बरामद हुआ कंछेद का शव

VIKASH KHALKHO

भिंड। Nishaanebaz.com-Bhind Kunwari River Rescue Operation: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवारी नदी के तेज बहाव में तीन दिन पहले बहे युवक का शव रविवार को आखिरकार बरामद कर लिया गया है। 17 सितंबर को नदी में बहे पांडरी गांव निवासी कंछेद उर्फ बउआ का शव मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर नदी के बीच स्थित एक टापू से मिला। टापू पर खूंखार मगरमच्छों की मौजूदगी के बीच स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और स्थानीय पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बेहद सावधानी से शव को बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांडरी गांव का निवासी कंछेद 17 सितंबर को अपनी भैंस को कुंवारी नदी के पानी से बाहर निकालने के लिए उतरा था। इसी दौरान नदी के अचानक बढ़े जलस्तर और तेज बहाव ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ऊमरी थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सघन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया।

Read More : MP News: मिमिक्री विवाद से महिला आरक्षण तक, ‘छात्रों की गूंज’ के बाद जीतू पटवारी ने खोले कई मुद्दे

पानी का तेज बहाव और नदी के दुर्गम रास्तों के कारण तलाश में भारी बाधाएं आईं। एसडीआरएफ, मध्य प्रदेश पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की टीमों ने नदी के तटवर्ती इलाकों से लेकर उत्तर प्रदेश सीमा तक लगातार तीन दिनों तक सर्चिंग अभियान चलाया। परिजनों की उम्मीदें हर गुजरते पल के साथ कमजोर पड़ रही थीं। आखिरकार घटना के तीसरे दिन एमपी-यूपी बॉर्डर के पास कुंवारी नदी के बीचों-बीच स्थित एक टापू पर युवक का शव अचेत अवस्था में दिखाई दिया।

Read More : Jal Jeevan Mission Bhind Success: खारे पानी का दौर हुआ खत्म, भिंड के चितौरा में जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

जिस टापू पर शव फंसा हुआ था, वहां मगरमच्छ भी मौजूद था, जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन अत्यंत खतरनाक हो गया। एसडीआरएफ की कुशल टीम ने पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से मगरमच्छ को दूर हटाते हुए शव को सुरक्षित बोट में लादा और किनारे तक पहुंचाया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर से पांडरी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *