भिंड। Nishaanebaz.com-Jal Jeevan Mission Bhind Success: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अंतर्गत गोहद विकासखंड का ग्राम चितौरा कभी पीने के पानी के गंभीर संकट और महिलाओं के कड़े संघर्ष के लिए जाना जाता था। गांव के भूजल में खारेपन की वजह से हर रोज पानी जुटाना एक चुनौती हुआ करता था। हालांकि, केंद्र और राज्य सरकार के ‘जल जीवन मिशन’ ने इस गांव की तस्वीर पूरी तरह बदलकर रख दी है। अब गांव की महिलाओं को पानी के लिए पैदल नहीं भटकना पड़ता, बल्कि घर की चौखट पर नल खोलते ही मीठा पानी मिलने लगा है।
भिंड के चितौरा गांव में जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, अब 423 घरों में नल से मीठा पानी पहुंच रहा है।#भिंड #जलजीवनमिशन #मध्यप्रदेश #Bhind #JalJeevanMission pic.twitter.com/xciXRwdnKm
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) September 20, 2026
चितौरा गांव में कुछ समय पूर्व तक स्थिति बेहद विकट थी। गांव के हैंडपंपों से अत्यधिक खारा पानी निकलता था, जो पीने योग्य नहीं था। इस कारण गांव की महिलाओं और बच्चों को रोज सुबह-शाम मीठे पानी के लिए गांव से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर स्थित दो खुले कुओं तक जाना पड़ता था। सिर पर पानी से भरे भारी बर्तन उठाकर धूप और तपिश में पैदल यात्रा करना महिलाओं की दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बन चुका था, जिससे उनका बड़ा समय पानी ढोने में ही बीत जाता था।
Read More : CG High Court Divorce Verdict: शादी के तीन महीने बाद शुरू हुआ विवाद, हाई कोर्ट से पति को लगा झटका
ग्रामीणों की इस वर्षों पुरानी परेशानी को समाप्त करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत चितौरा गांव में एक वृहद पेयजल योजना स्वीकृत की गई। योजना के अंतर्गत गांव में 2.5 लाख लीटर क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी, 30 हजार लीटर क्षमता का सम्पवेल और लगभग 9,000 मीटर लंबी वितरण पाइपलाइन बिछाई गई। इस अवसंरचना के निर्माण के बाद गांव के सभी 423 घरों में क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) पहुंचाए गए, जिससे करीब 2,473 ग्रामीणों को सीधे उनके घर पर शुद्ध व मीठा जल मिलने लगा है।
Read More : ‘छात्रों की गूंज’ के बाद गरमाई सियासत, राहुल गांधी के मंच पर बुलाए लोगों को लेकर BJP-Congress आमने-सामने
घर-घर नल से जल पहुंचने के बाद गांव में खुशहाली और राहत का माहौल है। पानी लाने में बचने वाले समय का उपयोग गांव की महिलाएं अब सिलाई-कढ़ाई, खेती-बाड़ी और अन्य आर्थिक गतिविधियों में कर रही हैं। वहीं बच्चों को भी अपनी पढ़ाई और स्कूल के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है। स्थानीय निवासी सौरभ खान और अनीता देवी का कहना है कि जल जीवन मिशन ने न केवल खारे पानी की कड़वाहट खत्म की है, बल्कि ग्रामीण जीवन को सुगम और खुशहाल बना दिया है।







[…] Jal Jeevan Mission Bhind Success: खारे पानी का दौर हुआ खत्म,… […]