Janjgir-Champa News: शिक्षक के कथित नशे में होने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

Sanjay Sahu
Janjgir-Champa News

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा जिले का शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बलौदा विकासखंड के नवीन प्राथमिक शाला संजय नगर परसदा में पदस्थ शिक्षक ललित भारद्वाज का कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल में मौजूद रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने संबंधित शिक्षक को तत्काल हटाकर नए शिक्षक की पदस्थापना करने की मांग की है।

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत नवीन प्राथमिक शाला संजय नगर परसदा का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर में शिक्षक ललित भारद्वाज के कथित रूप से शराब के नशे में होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों में शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बच्चों के भविष्य निर्माण का स्थान है, ऐसे में यदि कोई शिक्षक ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाया जाता है तो यह गंभीर मामला है। ग्रामीणों ने संबंधित शिक्षक पर जांच कर कार्रवाई करने तथा स्कूल में व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Janjgir-Champa News: गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिले के शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों को लेकर इससे पहले भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। कहीं बच्चों से काम कराए जाने के आरोप लगे, तो कहीं शिक्षकों के कथित आपत्तिजनक व्यवहार से जुड़े वीडियो वायरल हुए। अब शिक्षक के कथित रूप से नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share The News
Share This Article
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *