Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh Purnima Verma House Arrest Chhindwara: छिंदवाड़ा में गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा...

Purnima Verma House Arrest Chhindwara: छिंदवाड़ा में गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा हाउस अरेस्ट, घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

छिंदवाड़ा। Nishaanebaz.com-Purnima Verma House Arrest Chhindwara: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा को उनके ही निवास स्थान पर हाउस अरेस्ट (गृह बंदी) कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने उनके घर के बाहर और आसपास की सड़कों पर पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती कर दी है ताकि वे बाहर न निकल सकें। पूर्णिमा वर्मा सागर जिले में हुए चर्चित शराब कांड में मौतों के विरोध में शहर के फव्वारा चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन और ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ करने की तैयारी कर रही थीं।

सद्बुद्धि यज्ञ और प्रदर्शन स्थल पर जाने से पहले ही रविवार सुबह पुलिस बल ने पूर्णिमा वर्मा के घर को चारों तरफ से घेर लिया और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। कार्रवाई के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा ने प्रशासन के इस रवैये पर गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का उपद्रव फैलाना नहीं था, बल्कि वे सागर शराब कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने और नशामुक्त समाज के लिए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहती थीं।

Read More : Janjgir-Champa News: शिक्षक के कथित नशे में होने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

पूर्णिमा वर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छिंदवाड़ा जिले में कई स्थानों पर अवैध शराब का निर्माण और अवैध शराब की फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर कोई कठोर कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा कि एक नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते उन्हें छिंदवाड़ा के परिवारों और युवाओं की चिंता है, इसलिए नशे के खिलाफ आवाज उठाना उनका अधिकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि पूर्व में सूचना दिए जाने के बावजूद उन्हें इस तरह कैद करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

Read More : Salman Khan Shirtless Bigg Boss 20: ‘वीकेंड का वार’ में नेशनल टीवी पर शर्टलेस हुए सलमान खान, ट्रॉलर्स की जमकर लगाई क्लास

गुलाबी गैंग की प्रमुख ने सवाल किया कि आखिर उनका क्या कसूर है, जिसके चलते सुबह से ही उनके आवास को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दूसरी ओर, पुलिस और स्थानीय प्रशासन का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियातन यह कदम उठाया गया है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल बढ़ गई है और गुलाबी गैंग के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here