Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Dharsiwa News: कांग्रेसियों ने किया नगर पंचायत ऑफिस का घेराव, फर्जी पट्टा...

Dharsiwa News: कांग्रेसियों ने किया नगर पंचायत ऑफिस का घेराव, फर्जी पट्टा दिखाकर आवास का लाभ दिलाने का लगाया आरोप

Dharsiwa News
Dharsiwa News

Dharsiwa News: धरसीवां/मोहम्मद याकुब: राजधानी रायपुर के मुख्यालय धरसीवा के नगर पंचायत कुंवरगढ़ में कांग्रेसियों ने नगरवासियों के साथ मिलकर आज जमकर नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत ऑफिस का घेराव किया,कांग्रेस पार्टी का नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद साहू के ऊपर आरोप लगाया है की उनके द्वारा फर्जी पट्टा जमा करा कर कुछ लोगो को आवास का लाभ दिलाने की कोशिश की गई है,साथ ही कांग्रेस के पार्षदों की हमेशा उपेक्षा की जाती है, वही खराब पानी,सड़क व बिजली की समस्या को भी मुद्दा बनाकर जमकर नारेबाजी की गई।

Dharsiwa News: कांग्रेस पार्टी का आरोप कांग्रेसी पार्षदों से होता है भेदभाव

Dharsiwa News: वही कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने यह भी आरोप लगाया है की,नगर पंचायत कुरा के अध्यक्ष के द्वारा किसी भी कार्य क्रियान्वयन को लेकर हमेशा कांग्रेसी पार्षदों से भेदभाव किया जाता है,कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में नल जल,बिजली,साफ सफाई और वार्ड वासियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधा से वंचित करने का प्रयास अध्यक्ष के द्वारा किया जाता है।फिलहाल 15 सीटो वाले इस नगर पंचायत कुरा में 9 कांग्रेस के पार्षद,5बीजेपी के वही 1 निर्दलीय पार्षद है।

 

Dharsiwa News: द्वेषपूर्ण राजनीति कांग्रेस हमेशा करती है,विकास कार्य बरदाश्त नहीं कर पा रहे–गोविंद साहू (अध्यक्ष नगर पंचायत कुरा),,,,

Dharsiwa News: वही इस पूरे मामले पर अध्यक्ष गोविंद साहू का कहना है की कांग्रेस पार्टी उनके ऊपर जो भी आरोप लगा रही है वो सारे बेबुनियाद है,फर्जी पट्टा का मामला संज्ञान में आया है,गलत काम करने वालो पर कार्यवाही की जाएगी,रही बात मूलभूत सुविधा और कांग्रेसी पार्षदों की उपेक्षा की मैने हर संभव प्रयास किया है सभी को साथ लेकर चलू ताकि नगर का विकास हो सके,और कार्य हो भी रहे है,पर कांग्रेस पार्टी हमेशा द्वेषपूर्ण राजनीति करती है,आज का आंदोलन इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

 

Dharsiwa News: वही इस पूरे मामले में स्थिति को बिगड़ते देख तत्काल पोलिस बल तैनात की गई वही तहसीलदार और सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर समझाइश के बाद कांग्रेसियों ने प्रदर्शन को रोका और जल्द ही मांगो पर विचार नई किया गया और दोषियों पर कार्यवाही नही की गई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here