Rameshwar Sharma On Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने माँ अहिल्याबाई की पवित्र धरती से करोड़ों माताओं का किया अपमान: रामेश्वर शर्मा

VIKASH KHALKHO

भोपाल। Nishaanebaz.com-Rameshwar Sharma On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। बीजेपी के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी के बयानों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने माँ अहिल्याबाई की पावन और पवित्र धरती से देश की करोड़ों माताओं और नारी शक्ति का अपमान किया है, जिसे भारतीय समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि विदेशी मूल की माँ के बेटे होने के कारण राहुल गांधी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को नहीं समझ सकते। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में माँ की महिमा, त्याग और स्थान सर्वोच्च है, लेकिन सत्ता की लालसा में अंधे हो चुके राहुल गांधी को भारतीय संस्कारों की कोई समझ नहीं है और वे लगातार देश की मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं।

Read More : Gwalior Ganesh Festival Clash: ग्वालियर में गणेश महोत्सव का बैनर फाड़ने पर भारी बवाल, दो पक्षों में लात-घूंसे और बेल्ट चले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता का उदाहरण देते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों का सम्मान करते हैं। जब राहुल गांधी की माता सोनिया गांधी जी भी अस्वस्थ या बीमार होती हैं, तब प्रधानमंत्री मोदी जी व्यक्तिगत रूप से उनकी सेहत और कुशलक्षेम की चिंता करते हैं। इसके विपरीत राहुल गांधी संस्कारहीनता का परिचय दे रहे हैं।

Read More : माकड़ी में ‘ओपन माइक’ से गूंजा साइबर जागरूकता का संदेश, कलाकारों ने प्रस्तुतियों से दिया ऑनलाइन ठगी से बचने का संदेश

बीजेपी विधायक ने सवाल उठाया कि नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक और जिम्मेदार पद पर आसीन रहकर राहुल गांधी आखिर देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान से देश की आधी आबादी (नारी शक्ति) का घोर अपमान हुआ है। मध्य प्रदेश और देश की जनता राहुल गांधी के इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना रवैये और भारतीय माताओं के प्रति दिए गए अपमानजनक संदर्भ को कभी माफ नहीं करेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *