Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh absconding accused in court : सिरमौर न्यायालय से फरार आरोपी को पुलिस...

absconding accused in court : सिरमौर न्यायालय से फरार आरोपी को पुलिस ने गांव के बाहर दबोचा

absconding accused in court : सिरमौर। न्यायालय परिसर से फरार आरोपी अभिषेक तिवारी को सेमरिया पुलिस ने देर रात गांव के बाहर घेराबंदी करके गिरफ्तार किया। आरोपी युवती के हत्या के प्रयास का आरोपी है और उसे मंगलवार को सिरमौर न्यायालय में पेश करने के लिए लाया गया था, लेकिन वह वहां से फरार हो गया था।

पुलिस के अनुसार, फरारी के दौरान आरोपी लगातार बरदहा घाटी के जंगलों में भटकता रहा। सुबह होते ही वह बस में सवार होकर अपने गांव की ओर गया और गांव के पास ही बस से उतरकर पैदल अपने घर की ओर बढ़ा। थाना प्रभारी विकास कपीस ने पुलिस बल के साथ उसे खेतों में घेराबंदी कर दबोच लिया।

absconding accused in court : गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दो दिन से उसने न तो सोया और न खाना खाया, और फरारी के दौरान पूरी रात जंगल में बिताई। पुलिस ने उसके साथ बरदहा घाटी और बस मार्ग का पूरा रूट ट्रेस किया।

पीड़िता की हालत अब सामान्य है। होश में आने के बाद वह सामान्य रूप से बातचीत कर रही है। डॉक्टर उसकी जांच करेंगे और स्थिति सामान्य होने के बाद ही पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here