CG Crime: 50 रुपये देने का लालच देकर दो नाबालिगों को सुनसान जगह ले गया आरोपी, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG Crime

CG Crime: बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ललित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी ने दोनों नाबालिगों को 50 रुपये देने का लालच दिया और साइकिल पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया।

CG Crime: पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ललित ने दोनों नाबालिगों को बहला-फुसलाकर 50 रुपये देने और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की बात कही। इसके बाद वह उन्हें अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया। घटना की जानकारी दोनों नाबालिगों ने बाद में परिजनों को दी।

शिकायत के आधार पर गुंडरदेही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई।

CG Crime: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी ललित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *