Sunday, September 20, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Ganesh Festival Clash: ग्वालियर में गणेश महोत्सव का बैनर फाड़ने पर...

Gwalior Ganesh Festival Clash: ग्वालियर में गणेश महोत्सव का बैनर फाड़ने पर भारी बवाल, दो पक्षों में लात-घूंसे और बेल्ट चले

ग्वालियर। Nishaanebaz.com-Gwalior Ganesh Festival Clash: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के किलागेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रमटापुरा इलाके में गणेश महोत्सव के बैनर फाड़ने की बात को लेकर दो समुदायों के बीच अचानक भारी तनाव निर्मित हो गया। बैनर फाड़ने का विरोध करने पर समुदाय विशेष के आधा दर्जन से अधिक युवकों ने गणेश पंडाल पर मौजूद स्थानीय लड़कों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में बेल्ट, लात और घूंसों का जमकर इस्तेमाल किया गया, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रमटापुरा में स्थापित गणेश पंडाल के पास लगे धार्मिक बैनर को फाड़े जाने पर जब मौके पर मौजूद युवाओं ने आपत्ति जताई, तो बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दूसरे पक्ष के 7 से 8 लोग एकजुट होकर आ गए और पंडाल में मौजूद युवाओं के साथ मारपीट करने लगे। इस पूरी हिंसक घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खुलेआम बेल्ट और लात-घूंसे चलाते हुए हुड़दंग दिखाई दे रहा है।

Read More : माकड़ी में ‘ओपन माइक’ से गूंजा साइबर जागरूकता का संदेश, कलाकारों ने प्रस्तुतियों से दिया ऑनलाइन ठगी से बचने का संदेश

मारपीट की इस घटना में वेदांश उपाध्याय सहित तीन लड़के घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही किलागेट थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल वेदांश उपाध्याय के बयानों और वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने उपद्रव में शामिल 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, घटना के बाद से ही सभी नामजद आरोपी अपने घरों से फरार हैं।

Read More : Makdi News: विकासखंड माकड़ी के 278 विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने उकेरे विकसित भारत के सपने

घटना के बाद से ही रमटापुरा और आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बना हुआ है। इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल के साथ क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के वाहनों को तैनात कर दिया गया है। किलागेट थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। उन्होंने नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here