HomeChhattisgarhRaipur Crime : रायपुर में कांग्रेस का थाना घेराव: बढ़ते अपराधों पर...

Raipur Crime : रायपुर में कांग्रेस का थाना घेराव: बढ़ते अपराधों पर हंगामा, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

Date:

Related stories

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने टिकरापारा थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लूट, हत्या, बलात्कार, चोरी और छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा के इस्तीफे की मांग की।

Raipur Crime : शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने अजय अग्रवाल हत्या मामले को उठाते हुए आरोप लगाया कि आरोपी के साथ लंबे समय से विवाद की जानकारी पुलिस को थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Raipur Crime : कांग्रेस ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार को भी अपराधों की बड़ी वजह बताया। नेताओं ने कहा कि अवैध शराब और ड्रग्स की वजह से अपराध बढ़ रहे हैं। साथ ही गुमशुदगी, चेन स्नेचिंग और मारपीट की घटनाओं पर भी चिंता जताई गई।

Raipur Crime : प्रदर्शन के दौरान एएसपी नवनीत पाटिल मौके पर पहुंचे और जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने और पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की बात कही।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here