Balod News: हमर राज पार्टी जिला अध्यक्ष की कार में आग लगाने के मामले में सरपंच सहित दो गिरफ्तार

0
98
Balod News
Balod News

Balod News: बालोद : बालोद जिले में हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की कार में आग लगाने के मामले में पुलिस ने अंगारी की सरपंच ममता डडसेना और दुर्ग निवासी श्यामू यादव उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पहले पांच अन्य आरोपितों को भी जेल भेजा जा चुका है।

Balod News: घटना 1 दिसंबर को बालोद थाना क्षेत्र के बूढ़ा पारा वार्ड 20 में हुई थी, जहां जिला अध्यक्ष देवेंद्र साहू के घर के पास खड़ी कार में अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दी थी। देवेंद्र साहू की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 527/2025 धारा 326(जी), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Balod News: जांच के दौरान संदेह के आधार पर अनिकेत मेश्राम, सूरज रंगारी, दानेश्वर साहू, अभिषेक चौरे और मोहम्मद फैजान से पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आए विवरण के अनुसार, मोहम्मद फैजान की मुलाकात बालोद जेल में अंगारी सरपंच के पति अश्विनी डडसेना से हुई थी। अश्विनी डडसेना ने कथित रूप से देवेंद्र साहू के साथ भूमि विवाद का उल्लेख करते हुए उन्हें नुकसान पहुँचाने के बदले भुगतान की बात की थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here