महंगी मशीनें और हजारों रुपये की जांच को टक्कर, एम्स ने बनाई 100% सटीक और सस्ती कैंसर किट

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए एक ऐसी अनोखी टेस्ट किट तैयार की है, जो मात्र दो घंटे में 100% सटीक परिणाम देगी। खास बात यह है कि इसकी कीमत 100 रुपये से भी कम रखी गई है। वहीं अभी इसी जांच में करीब 6000 रुपये तक खर्च होते हैं।

Read news : SIT जांच करेगा अंबानी के वनतारा सेंटर की गतिविधियां, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

डॉ. सुभाष यादव की अगुवाई में तैयार हुई किट

एम्स के एनाटॉमी विभाग में एडिशनल प्रोफेसर डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने गायनी विभाग की पूर्व HOD डॉ. नीरजा भाटला, ज्योति मीणा, शिखा चौधरी और प्रणय तंवर के साथ मिलकर इस किट को विकसित किया। यह नेनोटेक बेस्ड विजुअल डायग्नोस्टिक किट खास तौर पर हाई रिस्क एचपीवी संक्रमण से होने वाले सर्वाइकल कैंसर की पहचान में सक्षम है।

बिना मशीन के भी हो सकेगी जांच

इस किट की खासियत यह है कि यह इतनी सरल और सस्ती है कि इसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों या आशा वर्करों द्वारा भी उपयोग किया जा सकेगा। अगर इसे ठीक से समझ लिया जाए तो महिलाएं स्वयं भी घर पर इसका उपयोग कर सकती हैं।

बाजार में जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद

इस इनोवेशन को हाल ही में नेशनल बायो एंटरप्रिन्योरशिप कॉम्पिटीशन (NBEC) 2025 में देशभर के 3100 आवेदनों में प्रथम स्थान मिला है। डॉ. सुभाष और उनकी टीम को ₹6 लाख का पुरस्कार भी मिला है, और इसे स्टार्टअप के रूप में बाजार में लाने के लिए निवेशकों का समर्थन भी मिला है।

Read news : CG BREAKING : विधायक और पूर्व विधायक के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, रायपुर से निकला था काफिला, फिर अचानक…

2 घंटे में रिजल्ट, 100% सटीकता

अब तक इस किट से 400 मरीजों की जांच की जा चुकी है और सभी मामलों में 100% सटीक परिणाम सामने आए हैं। इससे पहले सर्वाइकल कैंसर की जांच में ₹30 लाख की मशीन और कई दिनों का समय लगता था।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *