Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG BREAKING : विधायक और पूर्व विधायक के काफिले की तीन गाड़ियां...

CG BREAKING : विधायक और पूर्व विधायक के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, रायपुर से निकला था काफिला, फिर अचानक…

0
348

CG BREAKING : कोण्डागांव । एनएच-30 पर सोमवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब चित्रकूट विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटला ढाबा के पास हुआ।

CG BREAKING तेज बारिश के चलते सड़क पर जलजमाव हो गया था, इसी दौरान तेज रफ्तार में चल रही काफिले की तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। गनीमत रही कि विधायक और पूर्व विधायक पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

CG BREAKING एक कार्यकर्ता को मामूली चोटें

CG BREAKING इस दुर्घटना में कार में सवार कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को हल्की चोटें आईं। घायल कार्यकर्ता को स्वयं विधायक विनायक गोयल ने फरसगांव अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टरों को उचित उपचार करने के निर्देश दिए।

CG BREAKING जगदलपुर जा रहा था काफिला

CG BREAKING हादसे के समय विधायक गोयल और पूर्व विधायक कश्यप का काफिला रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहा था। अचानक हुए इस हादसे ने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरूर पैदा किया, लेकिन सभी सुरक्षित होने से राहत की सांस ली गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here