Gwalior News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान – सम्मान का हक किसानों और वैज्ञानिकों को, खुद किसी पद की लालसा नहीं

Parivesh
Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी में किसानों और वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। मंच पर उन्हें सम्मानित करते समय शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शाल, श्रीफल, फूल माला और जय-जयकार करने से नेता बिगड़ जाते हैं। यदि किसी का सम्मान होना चाहिए तो वह यहां उपस्थित किसान और वैज्ञानिक हों।

Gwalior News: केंद्रीय कृषि मंत्री ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर पूछे गए सवाल पर स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए दायित्व पर वह पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे केवल किसानों के लिए सोचते और काम करते हैं, किसी पद की चाह नहीं रखते और ना ही किसी ने उनसे ऐसा अपेक्षित किया है। उन्होंने हाथ जोड़कर यह जवाब दिया।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *