Thursday, June 18, 2026
39.5 C
Raipur

Assembly Election Results 2026 : असम में NDA की मजबूत बढ़त, तमिलनाडु में TVK का बड़ा उलटफेर, केरल में UDF आगे

नई दिल्ली : देश के पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच कई बड़े राजनीतिक संकेत सामने आ रहे हैं। असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में शुरुआती रुझानों ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं। कहीं सत्ता की वापसी के संकेत मिल रहे हैं तो कहीं बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।

असम में NDA की मजबूत वापसी के संकेत

असम विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। 126 सीटों वाले राज्य में 110 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें NDA 83 सीटों पर आगे चल रहा है।

वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य दल अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। इन रुझानों ने साफ संकेत दे दिए हैं कि असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर सकती है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हिमंत बिस्वा सरमा की लोकप्रियता और NDA की मजबूत चुनावी रणनीति का असर इन नतीजों में दिखाई दे रहा है।
Read more : बंगाल चुनाव 2026: BJP की बढ़त से बढ़ी TMC की टेंशन, भवानीपुर में ममता पीछे

तमिलनाडु में TVK ने बदला चुनावी खेल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया है। अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शुरुआती बढ़त बनाकर राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।रुझानों के मुताबिक TVK 84 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्तारूढ़ DMK 52 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इससे राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे हैं, जिसने DMK समर्थकों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं TVK प्रमुख विजय तिरुचुरापल्ली सीट से 1,649 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।तमिलनाडु में इस बार 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था, जिसे राजनीतिक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

केरल में UDF बहुमत के करीब

केरल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF गठबंधन मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है। शुरुआती ट्रेंड्स में UDF 62 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि सत्तारूढ़ LDF केवल 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

वहीं बीजेपी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 से 8 सीटों पर बढ़त हासिल की है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार केरल में लंबे समय बाद सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।राज्य की 140 विधानसभा सीटों पर कुल 883 उम्मीदवार मैदान में हैं और शुरुआती रुझानों ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

पुडुचेरी में BJP को बढ़त

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी बीजेपी ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। रुझानों के मुताबिक बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है।

पुडुचेरी के नतीजे दक्षिण भारत की राजनीति के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि यहां गठबंधन की राजनीति हमेशा निर्णायक भूमिका निभाती रही है।

बदलते रुझानों ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

पांच राज्यों के शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और अप्रत्याशित रहा है। असम में NDA मजबूत स्थिति में है, तमिलनाडु में TVK ने बड़ा उलटफेर कर दिया है और केरल में UDF सत्ता के करीब पहुंचता दिख रहा है।अब सभी की नजर अगले कुछ घंटों पर टिकी हुई है, जब शुरुआती रुझान धीरे-धीरे अंतिम नतीजों में बदलेंगे और कई राज्यों की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories