Bihar elections :पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। नई दिल्ली में हुई लंबी बैठक के बाद यह स्पष्ट हो गया कि गठबंधन में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी 101 सीटों पर, जेडीयू 101 सीटों पर, चिराग पासवान की LJP (R) 29 सीटों पर, उपेंद्र कुशवाहा की RLM 6 सीटों पर और जीतनराम मांझी की HAM 6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। बिहार में बीजेपी के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया।
हम एनडीए (NDA) परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है।
🔹 BJP : 101
🔹 JDU : 101
🔹 LJP (R) : 29
🔹 RLM : 06
🔹 HAM : 06
बिहार है तैयार —
फिर से NDA सरकार,
इस बार पूरे दम के साथ #BiharFirstBihariFirst के साथ!#NDA…
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 12, 2025
Bihar elections :इस बार सीट बंटवारे से यह बात साफ हो गई है कि बड़े भाई-छोटे भाई की भूमिका खत्म हो गई है, क्योंकि बीजेपी और जेडीयू दोनों को बराबर 101-101 सीटें दी गई हैं। इसके संकेत बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पहले ही दिए थे। उन्होंने पटना में हुई एक बैठक के बाद कहा था कि इस चुनाव में कोई बड़े भाई-छोटे भाई की भूमिका नहीं निभाएगा।
Bihar elections :सीट शेयरिंग के तय होने के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि एनडीए परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है।