Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Barwani District Hospital Inspection : बड़वानी जिला अस्पताल का कायाकल्प: कलेक्टर जयति...

Barwani District Hospital Inspection : बड़वानी जिला अस्पताल का कायाकल्प: कलेक्टर जयति सिंह ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा, लापरवाही पर दी चेतावनी

Barwani District Hospital Inspection : बड़वानी। जिला कलेक्टर जयति सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय का सघन निरीक्षण कर वहाँ चल रहे मरम्मत और नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनवरी 2026 तक पूरा होगा मरम्मत का काम: कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि अस्पताल में रंगाई-पुताई, फ्लोर मेंटेनेंस और वॉटरप्रूफिंग के काम को जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा करें। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर को मरीजों और उनके परिजनों के लिए सुगम बनाया जाए। साथ ही, अस्पताल की बाहरी दीवारों पर सिकल सेल एनीमिया, आयुष्मान भारत और टीबी उन्मूलन जैसी योजनाओं की आकर्षक चित्रकारी (वॉल पेंटिंग) कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिक इन योजनाओं के प्रति जागरूक हो सकें।

वार्डों में पहुँचकर जाना मरीजों का हाल: निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी, सोनोग्राफी कक्ष और दवा वितरण केंद्र का भी बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने डॉक्टरों और स्टाफ को समय पर उपस्थित रहने तथा सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने की हिदायत दी। उन्होंने आयुष्मान भारत और टीबी जैसी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को दैनिक भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here